📧 Gmail Tips in Hindi – 10 छुपे हुए Features

26 अगस्त 2026 · GyanTools · पढ़ने का समय: ~5 मिनट

Gmail दुनिया का सबसे popular email service है, लेकिन ज़्यादातर लोग सिर्फ send-receive करते हैं। ये 10 features सीख लीजिए – काम में professional और तेज़ लगेंगे!

1. Undo Send – गलती से भीजा mail वापस लें

Mail भेजने के बाद नीचे "Undo" का option कुछ सेकंड के लिए आता है। Settings में जाकर इसे 30 सेकंड तक बढ़ा सकते हैं (Settings → General → Undo Send)।

2. Schedule Send – सही समय पर अपने आप भेजें

Compose करते समय Send बटन के पास तीर दबाकर "Schedule send" चुनें। रात 11 बजे लिखो, सुबह 9 बजे भेजो!

3. एक ही ID से कई पते – dot और + का जादू

Gmail में your.name@gmail.com, yourname@gmail.com और yourname+shopping@gmail.com – तीनों एक ही inbox में आते हैं! अलग-अलग sites पर अलग पता देकर spam पहचान सकते हैं।

4. Filters से inbox की सफाई

Search box के Settings icon से filter बनाएं: "जो mail promo@ से आए उसे सीधे archive" – inbox में सिर्फ ज़रूरी mail रहेंगे।

5. Confidential Mode – निजी mail

Compose में lock icon दबाकर mail की expiry date तय करें, SMS code मांगें, और forward/copy बंद करें। बैंक या पर्सनल कागज़ भेजने के लिए बेस्ट।

6. Labels – folders से भी बढ़िया

एक ही mail को कई labels दे सकते हैं और रंग भी। "बैंक", "परीक्षा", "बिल" – सब अलग-अलग रंगों में सज जाएगा।

7. Advanced Search से तुरंत ढूंढें

has:attachment (जिनमें फाइल हो), is:unread (न पढ़े), older_than:1y (पुराने), from:boss – mailbox में मिनटों में छानटी।

8. Offline में भी Gmail चलेगा

Gmail Settings → Offline में जाकर पिछले 30–90 दिन के mail अपने कंप्यूटर में सेव करें। बिना इंटरनेट भी पढ़/जवाब लिख सकते हैं।

9. गलत send से बचें – Confirm before sending

Gmail के मोबाइल ऐप में जाएं: Settings → General settings → Action Confirmations → "Confirm before sending" ऑन करें। अब send दबाने पर Gmail पहले पूछेगा और OK दबाने पर ही mail जाएगा – आधे लिखे mail गलती से भेजने से बच जाएंगे।

10. स्पेस खत्म? बड़ी फाइलें ढूंढें

15GB मुफ़्त स्टोरेज भर गई? Search में larger:10M लिखें – 10MB से बड़ी सारी mail आ जाएंगी। पुराने attachment हटाकर जगह बनाएं।

💡 बोनस: Gmail app में swipe actions customize करें – बाएं स्वाइप = archive, दाएं = delete। Settings → General settings → Swipe actions.

11. Gmail की 6 छिपी सुविधाएं

याद रखें – Gmail की मुफ्त जगह (15 GB) Gmail + Drive + Photos तीनों मिलाकर है। बड़े attachment वाले पुराने ईमेल हटाने से जगह खाली होती है: सर्च में has:attachment larger:10M लिखकर देखें।

12. स्पैम और फिशिंग से बचने के 4 तरीके

  1. स्पैम की पहचान: "आपने लॉटरी जीती", "आपका अकाउंट बंद होगा" जैसे दबाव वाले ईमेल – भले ही नाम किसी बैंक/कंपनी का लगे, अटैचमेंट/लिंक न खोलें
  2. ईमेल पता ध्यान से देखें: भेजने वाले का पूरा पता जांचें – sbi-care@xyz.com जैसे गलत डोमेन वाले ईमेल फेक होते हैं
  3. Report spam: संदिग्ध ईमेल पर "Report spam" दबाएं – Gmail उन्हें आगे से सीधे स्पैम में डालेगा
  4. 2-Step Verification: अपने Google खाते में 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें – पासवर्ड चोरी होने पर भी अकाउंट सुरक्षित रहेगा

Google कभी भी पासवर्ड, OTP या पैसे ईमेल से नहीं मांगता – यह एक नियम याद रखें, और 90% फिशिंग से बच जाएंगे।

📌 आधिकारिक मदद (Help Center)

ऐप्स के फ़ीचर, नाम और सेटिंग्स समय के साथ बदलते रहते हैं। कोई ऑप्शन ऊपर बताए तरीके से न दिखे तो ताज़ा तरीका आधिकारिक Help Center पर देखें:

ज्ञा
Pawan Verma · GyanTools

यह लेख Pawan Verma ने आधिकारिक स्रोतों से मिलान करके लिखा है। अपडेट/सुधार के लिए संपर्क करें।